मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

रायपुर 05 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों और दुःख को दूर करने वाले हैं। अष्ट सिद्धियों और सभी नौ निधियों से परिपूर्ण हनुमान जी बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनमें ज्ञान, गुण, बल और भक्ति एक साथ दिखाई देते हैं। हनुमान जी के जीवन से हम समर्पण, साहस और बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button