मुख्यमंत्री ने पं. रामदयाल तिवारी को उनकी जयंती पर किया याद – RGH NEWS
अन्य खबर

मुख्यमंत्री ने पं. रामदयाल तिवारी को उनकी जयंती पर किया याद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार, विचारक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा स्वर्गीय पंडित रामदयाल तिवारी की 23 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री तिवारी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंडित जी गंभीर चिंतक और लेखक ही नहीं, अच्छे वक्ता भी थे। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। स्वाधीनता आंदोलन के दौरान लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए उन्होंने अपनी वाणी और लेखनी का भरपूर उपयोग किया।

Related Articles

Back to top button