मुख्यमंत्री ने पंडित माधवराव सप्रे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने पंडित माधवराव सप्रे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 22 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 23 अप्रैल को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। पंडित माधवराव सप्रे को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी है। उनके द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। सप्रे जी का व्यक्तित्व और कृतित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

Back to top button