मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

रायपुर, 1 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर  दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। श्री जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया।
धर्मशाला में दलाई लामा से भेंट के दौरान सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जग्गी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की बौद्ध विरासत सिरपुर को विकसित करने के साथ वर्ल्ड हेरिटेज में स्थापित करने की मंशा से अवगत कराया। श्री जग्गी ने दलाई लामा को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें गुरूग्राम सिरपुर में 6 से 9 सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट मीटिंग में आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button