छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का किया अनावरण

राजनांदगांव 16 फरवरी 2023।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बूढ़ासागर स्थित छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को 4 करोड़ 70 लाख 47 हजार 988 रूपए का चेक एवं छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया। चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इतिहास पुरूष वीर शिवाजी की स्मृति में आज इस मूर्ति का अनावरण किया गया है। शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान समाज प्रमुखों से मुलाकात हुई और उनके लिए सामाजिक भवन की राशि स्वीकृत की गई। इस सामाजिक भवन के माध्यम से सामाजिक बन्धुत्व, विकास एवं उत्थान की बातें होंगी। उन्होंने सभी को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को चिटफण्ड कंपनी सहारा इंडिया के 4 हजार 309 निवेशकों को निवेश राशि 2 करोड़ 84 लाख 20 हजार 238 रूपए का चेक प्रदान किया गया है। अब तक 20 करोड़ 9 लाख रूपए की राशि चिटफंड निवेशकों को लौटाई गई है जिससे उन्हें  राहत मिली है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनसामान्य के लिए बहुत सी लोककल्याणकारी योजनाएं चल रही है। छत्तीसगढ़ के गांव, शहर, कस्बा को विकसित करने के लिए विकास की गति को तेज करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। किसान, व्यापारी, महिलाएं सभी शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में अग्रसर है।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि राजनांदगांव की भूमि साहित्यकारों की भूमि है। साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी, श्री गजानन माधव मुक्तिबोध एवं डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र से जुड़ी त्रयी की भूमि है। संस्कारधानी नगरी शिवाजी की मूर्ति अब शौर्य का प्रतीक है वहीं गुरूद्वारा धर्म आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बावजूद विकास की गति अबाधित रही। उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर के सौंदर्यीकरण के लिए 4 करोड़ रूपए की राशि तथा पुन्नी मेला के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि तथा 11 समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की संस्कृति और धर्म के रखवाले हैं और प्रदेश की एक विशेष पहचान बनी है। पहले लोग सिर्फ इडली, ढोकला खाते थे, लेकिन अब छत्तीसगढ़ की संस्कृति से भी परिचित हो रहे हैं और  फरा, चीला खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, गोबर पेंट, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री दलेश्वर साहू, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग श्री जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्री विवेक वासनिक, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग श्री मन्ना लाल यादव, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग श्री हफीज खान, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्री किशन खण्डेलवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सदस्य श्री निखिल द्विवेदी, संचालक मंडल छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ मर्यादित के सदस्य श्री संवलूराम निषाद, सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री अशोक पंजवानी, सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री मुरली पंजवानी, सदस्य छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण श्री मनोज सिन्हा, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल श्री वीरेन्द्र चौहान, छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य श्री पदम कोठारी, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिये, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता, जनप्रतिनिधि श्री कुलबीर छाबड़ा, पार्षद श्री ऋषि शास्त्री, समाज सेवी श्री बलदेव सिंह भाटिया, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button