छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री को विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

रायपुर 30 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास जी के नेतृत्व में राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजमिस्त्री कल्याण संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 17 सितंबर को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजमिस्त्री कल्याण संघ जांजगीर के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री निर्मल दास वैष्णव,श्री योगेंद्र कुमार कहरा, श्री काशीराम, श्री राम सुमिरन बरेठ, श्री सनत डहरिया, श्री देव बरेठ सहित राजमिस्त्री कल्याण संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button