मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, CM को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस दौरान आपाधापी में सीएम ममता को चोट भी लगी. चोट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया था. जिसके बाद मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर सीएम के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.
उन्होंने बताया कि जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ममता बनर्जी बागडोगरा हवाईअड्डे जा रही थीं. तभी बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया.
Read more: Raigarh News: NH पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ट्रक ड्रायवर ने तोड़ा था डिवाइडर और रेलिंग
Mamata Banerjee अधिकारी ने बताया कि यहां बहुत भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि घटना के बाद यह निर्णय लिया गया कि ममता बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाईअड्डे तक जाएंगी और फिर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी.


