मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में उड़े रंग-गुलाल, फूटे फटाखे

रायपुर, 13 दिसम्बर 2023

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने के साथ ही श्री विष्णु देव साय के गाँव बगिया में लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और फटाखे फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान गाँव में बहुत ही उत्साह और खुशियों का माहौल दिखाई दिया। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम बगिया में आज लोगों ने नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शपथ लेते हुए लाइव देखा। श्री विष्णु देव साय जैसे ही मंच पर शपथ लेने आए, गाँव के लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिनन्दन किया। श्री साय के शपथ  ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने आसपास के गाँव से बड़ी संख्या में लोग बगिया पहुँचे थे।

Related Articles

Back to top button