मामा और उसके दोस्तों ने 2 साल तक नाबालिग भांजी के साथ की घिनौनी हरकत – RGH NEWS
देश

मामा और उसके दोस्तों ने 2 साल तक नाबालिग भांजी के साथ की घिनौनी हरकत

छपरा। बिहार के छपरा से दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तो को शर्मसार कर दिया है। जहां एक मामा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी सगी भांजी का सामुहिक बलात्कार किया। तकरीबन 2 साल तक चले इस शारीरिक शोषण के घिनौने खेल के बाद लड़की गर्भवती हो गई, जिसका गर्भपात करा दिया गया। जब यह पूरा खेल लड़की की मां को पता चला तो उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत की। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

भांजी का कराया गर्भपात

सारण जिला के गड़खा में एक सगे मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ खुद भी दुष्कर्म किया और अपने साथ पांच अन्य लोगों को भी शामिल कर लिया, जिन्होंने बारी-बारी से उसका शारीरिक शोषण किया। जब भांजी गर्भवती हुई तो धमकी देकर गर्भपात भी करवाया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता की मां ने गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई तो आरोपितों द्वारा पीड़िता के भाई को बन्धक बना कर रखा गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जब पीड़िता की मां को घटना की जानकारी मिली तो गड़खा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पीड़िता की मां ने कहा है कि गड़खा थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी उसके सगे भाई पंचदेव सिंह के पुत्र धनजय सिंह एवं सतीश सिंह दो वर्ष पूर्व अपने मायके भाई के अनुरोध पर 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को भेज दिया।

इस दौरान नाबालिग पुत्री को कई तरह के प्रलोभन देकर सगा भाई एवं एक अन्य व्यक्ति ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा धमकी दिया कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। भयवश पुत्री कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोमहारिपुर निवासी विकास सिंह, रमेश सिंह मशरख थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी तेज नारायण सिंह, दिवाकर सिंह ने भी बलपूर्वक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button