माघ माह में करें ये उपाय, खुल जाएगा भाग्य, दूर होगी दरिद्रता….

Magh Month 2023 Upay: पौष पूर्णिमा के समापन के बाद माघ माह का आरंभ हो गया है. 7 जनवरी शनिवार यानी की आज से नए माह की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में माघ माह का विशेष महत्व है. बता दें कि माघ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है. ये हिंदू कैलेंडर के अनुसार 11 वां महीना है. इस माह में स्नान का खास महत्व है.
मान्यता है कि इस माह में सन्ना करने से व्यक्ति को हजारों अश्वमेध यज्ञ के पुण्य के बराबर फल प्राप्त होता है. इतना ही नहीं, इस माह में प्रयाग के संगम पर माघ माह में तीन बार स्नान करने से 10 हजार अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है.
माघ माह में स्नान का महत्व
धार्मिक शास्त्रों में कहा गया है कि माघ माह में स्नान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. इतना ही नहीं, भक्तों को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और उनकी कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि माघ माह में संगम पर स्नान करने से व्यक्ति को अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इतना ही नहीं, ऐसा भी कहते हैं कि इस माह में स्नान करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु की आशंका नहीं रहती. वे इससे मुक्त हो जाता है.
Also Read Rashifal 8 January: इन राशि वालों के लिए है खास है संडे, पढ़ें अपना राशिफल…
धन-संतान और मोक्ष की होती है प्राप्ति
Magh Month 2023 Upay शास्त्रों में कहा गया है कि अगर आप पूरे माघ माह में संगम के तट पर स्नान करते हैं, तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इतना ही नहीं, भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य, धन और संतान की प्राप्ति होती है. और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है. व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर भगवान श्री हरि के चरणों में जगह पाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)



