महाराष्ट्र में शिंदे सरकार में डिप्टी CM बने अजित पवार…

Maharashtra NCP नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और शरद पवार की एनसीपी टूट के कगार पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफे की पेशकश करने वाले अजित पवार ने आज (रविवार) अपने आवास पर समर्थक विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद 17 विधायकों के साथ शिंदे सरकार को समर्थन देने के लिए राजभवन रवाना हो गए.
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर से अजित पवार को मिलाकर कुल 5 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं. मंत्री बनने वालों में हसन मुशरीफ, छगन भुजवल, अनिल पाटिल, दिलीप पाटिल, अदिति तटकरे आदि का नाम शामिल है.
बता दे की NCP नेता छगन भुजबल और हसन मुशर्रफ ने भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन में मौजूद थे।
Maharashtra पवार का राजभवन दौरा उन अफवाहों के बीच हुआ है कि पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख का पद नहीं मिलने से वह नाराज हैं। बताया जा रहा है अजित पवार ने रविवार सुबह शरद पवार से बिना पूछे पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई थी
Read more CG News: ट्रेलर और कार के टक्कर से 3 लोगों की दर्दनाक मौत…



