छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

महादेव सट्टा ऐप का एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लम्बे समय से था फरार

CG News दुर्ग। महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. लम्बे समय से फरार चले रहे मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दीपक नेपाली को वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पकड़ा है.

 

Read more: कुंडली में 5 दोष ऐसे होते हैं जो बताते हैं आपका भूत भविष्य और वर्तमान…

CG News : जानकारी के अनुसार, दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था. नेपाली दुबई भी जा चुका है. लूट और महादेव ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी. साल 2022 में पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को भी गिरफ्तार किया था. नेपाली को गिरफ्तार के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं. फिलहाल उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है.

Related Articles

Back to top button