महादेव की कृपा से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, नौकरी में मिलेगी तरक्की – RGH NEWS
राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

महादेव की कृपा से इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, नौकरी में मिलेगी तरक्की

आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं, आज पुरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, पराक्रम योग और बुधादित्य योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

अगर आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुक जाएं, अन्यथा इसमें जोखिम उठाना पड़ सकता है। राजनीतिज्ञ को पराजय का सामना करना पड़ेगा। गलतफहमी के कारण परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। अगर कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलते हैं तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।सायंकाल के समय किसी दोस्त के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

सिंह राशि

यदि कोई बेरोजगार व्यक्ति इंटरव्यू के लिए जा रहा है तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार में दूर के रिश्तेदार आ सकते हैं और आपको उनका ख्याल रखना होगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में स्वभाव में बदलाव से ही रिश्ते में मजबूती आएगी। दूसरों की भलाई के लिए कुछ धन खर्च भी करेंगे, लेकिन आपको सावधान रहना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें।

वृश्चिक राशि

कोई लंबे समय से रुका हुआ काम है तो वह आज पूरा होगा। किसी दूसरे पर भरोसा करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। किसी दूसरे पर भरोसा करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा।नौकरीपेशा व्यक्ति अपने भविष्य को संवारने के लिए आगे बढ़ेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेकिन, यात्रा लाभदायक रहेगी। शाम के समय किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

कुंभ राशि

बिजनेसमैन के लिए दिन लाभदायक साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में अगर कोई रुकावट आ रही थीं, तो किसी बड़े बुजुर्ग क मदद से दूर हो जाएगी। नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यस्थल पर कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम और जीवनसाथी के साथ बैठकर जीवन में आ रही समस्याओं का समाधान ढूंढेंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button