मस्जिद के अंदर हुआ बड़ा धमाका, 21 पुलिसकर्मियों की मौत…

Pakistan पाकिस्तान के पेशावर शहर में पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद के अंदर धमाका हुआ है। ये फिदायीन हमला बताया जा रहा है। जियो लाइव टीवी के मुताबिक, अब तक 21 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 90 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान आर्मी ने इलाके को घेर लिया है। इसके करीब ही आर्मी की एक यूनिट का ऑफिस भी है।
TTP ने ली जिम्मेदारी, मस्जिद में करीब 550 लोग मौजूद थे
जियो न्यूज के मुताबिक- तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। एक चश्मदीद के मुताबिक- नमाज के वक्त मस्जिद में 500 से 550 के करीब लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स में पहुंचा कैसे, क्योंकि यहां अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है। मस्जिद ढह चुकी है और माना जा रहा है कि इसके मलबे में कई लोग दबे हैं।
Also Read Ujjwala LPG : गरीबों को मिलेगी फ्री में गैस सिलेंडर, जानिए कैसे उठाएं फायदा…
Pakistan इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) पाकिस्तान का खासा दबदबा है और पिछले दिनों इसी संगठन ने यहां हमले की धमकी भी दी थी। घटना के बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इनमें घायलों को अस्पताल ले जाते देखा जा सकता है।



