मसाज पार्लर में 20 महिलाओं के मिले प्राइवेट VIDEO, लगा रखे थे Hidden Camera – RGH NEWS
देश

मसाज पार्लर में 20 महिलाओं के मिले प्राइवेट VIDEO, लगा रखे थे Hidden Camera

CRIME NEWS  : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं के प्रति अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक शख्‍स ने अपने मसाज पार्लर में कई ग्राहकों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। कई महिलाओं के साथ उसने यौन शोषण की घटनाओं को भी अंजाम दिया। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

15 साल की लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न हुआ। जांच के दौरान मसाज पार्लर में 2 सीक्रेट कैमरा मिले थे। वहीं कई रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें 20 महिलाएं दिख रही थीं। इन महिलाओं को इस बारे में बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका मसाज सेशन रिकॉर्ड किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 50 ऐप्स,आप भी फोन से इन ऐप्स को जल्द करें डिलीट

प्रोफेशनल मसाज की सर्विस देने वाले एक शख्स ने चोरी से अपने कई ग्राहकों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इस मामले में 59 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह स्पेन में मसाज पार्लर चलाता था। आरोपी शख्स जर्मनी का रहने वाला था। उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि 2005 से 2020 के बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। वह सीक्रेट कैमरे से ग्राहकों के वीडियो बना लेता था। कुछ ग्राहकों को वह गलत तरीके से छूता था। फिलहाल इस शख्‍स को जेल में बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button