मशहूर शो ‘भाभी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी ने अपने पति से तोड़ा रिश्ता, इस वजह से दोनों के बीच आई दरार – RGH NEWS
मनोरंजन

मशहूर शो ‘भाभी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी ने अपने पति से तोड़ा रिश्ता, इस वजह से दोनों के बीच आई दरार

Angoori Bhabhi divorces her husband Piyush : नई दिल्ली। आज टीवी के मशहूर शो ‘भाभी घर पर हैं’ को सभी लोग काफी पसंद करते है। इसके अभिनय करने वाले कलाकारों ने मनोरंजन के तौर पर काफी मेहनत की है। इस शो में अंगूरी भाभी के किरदार से भी सभी लोग परिचित ही है। अंगूरी भाभी यानि शुभांगी अत्रे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

शुभांगी अत्रे को लेकर सुनने में आ रहा है कि उन्होंने अपने पति पीयूष पूरी से शादी के 19 साल बाद अपने पति पीयूष पूरी से तलाक ले लिया है। इस खबर ने शुभांगी के फैंस को बड़ा झटका लगा है। हर कोई उनके तलाक की खबर पर तरह-तरह के रिएक्शन देता नजर आ रहा है।

Read more:छत्तीसगढ़ में बनाया जाएगा देश का सातवां प्लास्टिक पार्क, राज्य सरकार ने दी स्वीकृति….

Angoori Bhabhi divorces her husband Piyush : सूत्रों अनुसार शुभांगी अत्रे ने अपनी 19 साल की शादी को खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने पति पीयूष पूरी से तलाक ले लिया है। शुभांगी ने कहा, ‘मैं और पीयूष लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे थे। हम दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन सुलह नहीं हो सका और उन्हें अलग होना पड़ा। शादी की नींव आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती पर टिकी होती है।’ शुभांगी ने पीयूष के साथ 2003 में अपने होमटाउन इंदौर में शादी की थी।

Related Articles

Back to top button