मनोरंजन

मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन

Seema Deo Passed Away : भारतीय सिनेमा जगत से एक शोक की खबर आ रही है। हिंदी और मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सीमा देव का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सीमा देव ने आज यानि कि 24 अगस्त की सुबह अपनी आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, सीमा देव बढ़ती उम्र की बिमारियों से पीड़ित थी। उन्हें अल्जाइमर्स की बीमारी भी थी। सीमा अपने बेटे अभिनय के साथ मुंबई स्थित बांद्रा में रह रहीं थी। बता दें कि सीमा ने 80 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था। वो अमिताभ और राजेश खन्ना अभिनीत मशहूर फिल्म ‘आनंद’ में भी नजर आईं थी। सीमा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

लंबे समय से थी बीमार

सीमा देव का निधन 24 अगस्त सुबह 8.30-9 बजे के करीब उनके बांद्रा स्थित घर में ही हुआ। एक्ट्रेस पिछले 3 सालों से अल्जाइमर से पीड़ित थी और सबकुछ भूल जाती थी। उनके मौत की वजह भी बढ़ती उम्र की बीमारियां ही बताई गई है। बता दें कि सीमा ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 2 फरवरी 2022 को 93 साल की उम्र में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

 

Read more: Raigarh News: रायगढ़ के फायर ब्रांड कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सचिव बने

‘आनंद’ में अमिताभ की भाभी बनी थीं सीमा देव

Seema Deo Passed Away : रमेश देव ने ‘आनंद’ में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। उस फिल्म में सीमा देव ने ही उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था। अमिताभ बच्चन फिल्म में उन्हें भाभी कहकर बुलाते थे।

Related Articles

Back to top button