मजदूर दिवस आज, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

Raigarh News रायगढ़। मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी सारंगढ़ राहुल पटनायक ने सभी मजदूरों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेश के मजदूरों को बुनियाद बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए मालिक से अधिक मजदूरों का योगदान होता है। हमारे प्रदेश के मजदूर जी तोड़ मेहनत कर बड़े-बड़े आयाम प्रस्तुत किए हैं, जिससे आज प्रदेश का नाम पूरे देश में सम्मान से लिया जाता है। इसके साथ ही नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के संगठन मंत्री नरेश चौहान ने मजदूर दिवस पर शुभकामना देते हुए सभी मजदूर भाइयों के हित में हमेशा खड़े रहने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रायगढ़ जिला कोयला और प्लांट के लिए मशहूर है जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। जिससे धनाढ्य मालिकों को मोटी कमाई होती है मजदूर को समय पर उनका मेहनताना दिलाने के लिए उनका संगठन हमेशा अग्रसर रहता है यदि किसी भी मजदूर को किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह नेशनल फ्रंट आफ इंडियन ट्रेड यूनियन से मदद ले सकता है। यह यूनियन मजदूरों के लिए ही बना है और हमेशा उनके हित में कार्य करता रहेगा।



