मंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले 8 आरोपी हुए गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

मंत्री की हत्या की साजिश रचने वाले 8 आरोपी हुए गिरफ्तार

हैदराबाद, दो मार्च (भाषा) तेलंगाना के पर्यटन मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ की हत्या करने की कथित साजिश रचने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महबूबनगर के पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी के दिल्ली स्थित आवास के सर्वेंट क्वार्टर से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि रेड्डी के चालक और निजी सहायक ने दिल्ली में आरोपियों के छिपने की व्यवस्था की थी।

 

साइबराबाद पुलिस आयुक्त एम स्टीफन रवींद्र ने पत्रकारों से कहा, ‘‘गिरोह के सदस्यों ने तेलंगाना के कैबिनेट मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ की हत्या की साजिश रची थी।’’

 

Related Articles

Back to top button