मंत्री उमेश पटेल ने बड़े देवगांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली समस्या से दिलाई निजात.!!

खरसिया, Prashant Tiwari उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के विशेष निर्देश पर ग्राम बड़े देवगांव में बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। जिससे अब फिर से बिजली की सप्लाई शुरू हो गई है। वहीं गांव में पुनः बिजली आने से हर्ष का माहौल है।
बता दें, ग्राम बड़े देवगांव के उरांवपारा और भाठापारा का विद्युत ट्रांसफार्मर विगत कुछ दिनों से ख़राब हो गया था। जिससे बिजली की सप्लाई बंद हो गई थी। वोल्टेज अप-डाऊन होने संबंधी दिक्कतें भी आ रही थी। जिससे मोहल्ले का ट्यूबबेल भी नहीं चल पा रहा था वहीं किसानों तथा ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को देखते हुए गांव के जागरूक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री उमेश पटेल का अवगत कराया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने निर्देशित किया, जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बड़े देवगांव के उरांवपारा और भाठापारा में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। गांव में पुनः बिजली आने से हर्ष का माहौल है।
गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने मंत्री उमेश पटेल का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने कड़ी मेहनत नया विद्युत ट्रांसफर स्थापित कर ग्रामीणों को राहत दी है।



