भूपेश बघेल की घोषणा....कांग्रेस सरकार बनने पर रायगढ़ बनेगा संभाग – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भूपेश बघेल की घोषणा….कांग्रेस सरकार बनने पर रायगढ़ बनेगा संभाग

Cg News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को फिर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आने पर रायगढ़ और कोरिया नए संभाग बनाए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं। सीएम बघेल बैकुंठपुर के मौहरी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनेगी तो एक नहीं, दो संभाग बनेंगे। शर्त ये है कि कोरिया संभाग में सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा। बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।

2 दिन में 2 बड़ी घोषणाएं

कांग्रेस ने भरोसे का घोषणा पत्र 5 नवंबर को लॉन्च किया था। इसमें 20 वादे किए गए हैं। इसके अलावा दीपावली के दिन महिलाओं को सालाना 15 हजार देने का ऐलान किया गया। इसके बाद दूसरे ही दिन 13 नवंबर को भूपेश बघेल ने 2 नए संभाग बनाने का ऐलान कर दिया है।

महादेव एप पर कहा- मनोरंजन कीजिए

महादेव ऐप पर भूपेश बघेल ने कहा कि, मतदान तक आप जमकर मनोरंजन कीजिए। क्योंकि असीम दास जो लड़का पकड़ा गया, वह भाजपा का है। जो गाड़ी पकड़ी गई, वो अमर अग्रवाल के भाई की है। ईडी जो विज्ञप्ति जारी करती है कि शुभम सोनी मैनेजर है। दूसरे दिन भाजपा अपलोड करती है, वो कहती है कि मालिक मैं हूं। ऐसा भी मालिक होता है, जो नौकर पर 250 करोड़ खर्च करता है।

भ्रष्टाचार की जांच पर कहा- सीएम सर, सीएम मैडम पर कार्रवाई कब

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, सीएम सर, सीएम मैडम कौन है, बताएं। पनामा में कब कार्रवाई होगी, चिटफंड कंपनी घोटाला, नान घोटाले में कब कार्रवाई करेंगे। राणे, हेमंत बिस्व सरमा, अजित पवार पर कब कार्रवाई करेंगे, बताएं?

भूपेश बोले- पहले चरण में हार रही भाजपा

भूपेश बघेल ने कहा कि, पहले चरण के चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। रमन सिंह भी बुरी तरह हार रहे हैं। भाजपा में केवल मोदी जी अपने नाम की गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो 15-15 लाख रुपए देंगे। आज तक 15 लाख खाते में नहीं आया।

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान
केल्हारी की सभा को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के हाथ काटने वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इनको हिंसा में विश्वास है। हम लोग नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने वालों में हैं। हम हिंसा पर विश्वास नहीं करते, मोहब्बत पर विश्वास करते हैं।

छत्तीसगढ़ में अभी 5 संभाग

  • सरगुजा संभाग जिसमें 14 विधानसभा सीटें आती है।
  • बिलासपुर संभाग में 25 सीटें आती हैं।
  • रायपुर संभाग के तहत 19 विधानसभा सीटें आती हैं।
  • दुर्ग संभाग में 20 विधानसभा सीटें हैं।
  • बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें हैं।

सरगुजा संभाग के तहत 6 जिले आते हैं

  1. बलरामपुर-रामानुजगंज
  2. जशपुर
  3. कोरिया
  4. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर
  5. सूरजपुर
  6. सरगुजा

बिलासपुर संभाग के तहत 8 जिले आते हैं

  1. बिलासपुर
  2. गौरेल्ला- पेंड्रा- मरवाही
  3. जांजगीर-चांपा
  4. कोरबा
  5. मुंगेली
  6. रायगढ़
  7. सक्ति
  8. सारंगढ़-बिलाईगढ़

दुर्ग संभाग के तहत 7 जिले आते हैं

  1. बालोद
  2. बेमेतरा
  3. दुर्ग
  4. कबीरधाम
  5. खैरागढ़- छुई खदान- गंडई
  6. मोहला- मानपुर चौकी
  7. राजनांदगांव

रायपुर संभाग के तहत 5 जिले आते हैं

  1. रायपुर
  2. बलौदा – बाजार
  3. धमतरी
  4. गरियाबंद
  5. महासमुंद

बस्तर संभाग के तहत 7 जिले आते हैं

  1. बस्तर
  2. बीजापुर
  3. नारायणपुर
  4. सुकमा
  5. दंतेवाड़ा
  6. कोंडागांव
  7. कांकेर

एक दिन पहले गृह लक्ष्मी योजना का किया था ऐलान

Cg News एक दिन पहले ही दीपावली के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की महिलाओं को सालाना ₹15000 देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गृह लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं को यह रकम मिलेगी। वहीं, पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि फर्स्ट फेज के चुनाव के बाद कांग्रेस घबराहट में घोषणाएं कर रही है।

Related Articles

Back to top button