भीषण सड़क हादसा; 7 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग घायल... – RGH NEWS
देश

भीषण सड़क हादसा; 7 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग घायल…

Assam Accident: असम के गुवाहाटी में एक भयानक सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के सात स्टूडेंट्स की मौत हो गई. घटना गुवाहाटी के जलुकबाड़ी इलाके की है जब रविवार रात एक तेज रफ्तार एसयूवी डिवाइडर से टकरा गई. कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर को पार करते हुए दूसरे लेन में चल रही टाटा-407 से जा टकराई. इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल भी हो गए. एसयूवी कार में स्टूडेंट्स सवार थे, जो अजारा की तरफ से आ रहे थे.

सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जीएमसीएच में उनका इलाज चल रहा है. गुवाहाटी के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के रूप में हुई है. वे असम इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं. जेपीसी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि वे स्टूडेंट्स थे. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने इस हादसे पर दुख जताया है.

 

 

सीएम सरमा ने दिए हर संभव मदद के निर्देश

 

Also read Mahindra ने लॉन्च की नई Scorpio Classic, जानें कीमत और फीचर्स…

 

Assam Accidentमुख्यमंत्री सरमा ने एक ट्वीट में कहा कि जलुकबाड़ी में सड़क दुर्घटना में नौजवानों और बेशकीमती लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. सीएम ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के अधिकारियों से भी बात की. मुख्यमंत्री ने घायलों की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button