अन्य खबरदेश

भीषण सड़क हादसा: विवाह समारोह से लौट रही वेन पलटने से 5 की दर्दनाक मौत….

Ranchi झारखंड के गुमला जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास एक पिकअप वैन के पलटने से हुआ। वैन पर तकरीबन 40 लोग सवार थे जो एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कटारी गांव के लोग एक लड़की की शादी के लिए सांरगडीह नामक गांव गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सारे लोग पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

 

Also read Ducati Monster SP भारत में लॉन्च, धाकड़ इंजन और सेफ्टी में दमदार, जानें कीमत..

 

 

Ranchiजरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और तीन बार पलट गयी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में दुल्हन की मां लुंदरी देवी, पिता सुंदर गयार, पुलीकार कुंडो, सविता देवी और आलसु नगेशिया शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची लाया जा रहा है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button