भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज़ रफ्तार कार तीन लोगो की दर्दनाक मौत…

Road accident उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है और 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जीटी रोड फोरलेन पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चंदौली के पास जीटी रोड फोरलेन का है। बताया जा रहा है कि कार पर हुसवार होकर एक परिवार विंध्याचल जा रहा था। तभी कार चलाते वक्त ड्राइवर को छपकी आ गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक पर जा कर घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक में बाप-बेटा और उनके मामा शामिल है।
Also read कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन हुई जारी ….
Road accidentमृतकों की पहचान विसंभरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकिशोर चौधरी, उनके 5 साल के बेटे आरूष चौधरी और मृतक राजकिशोर चौधरी के 22 वर्षीय साले शैलेश कुमार के रूप में की गई है जबकि घायल हुए लोगों में श्रद्धा देवी), खुशबु कुमारी, राधिका देवी और रुचि चौधरी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में कार सवार सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर चौधरी, उनके बेटे आरूष चौधरी और शैलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।



