भीषण बस हादसे में 7 यात्रियों की मौत – RGH NEWS
देश

भीषण बस हादसे में 7 यात्रियों की मौत

Bus Accident In Uttarkashiगंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री की तरफ आ रही एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई। अब तक हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 19 यात्रियों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 32-33 लोग सवार थे। हादसे में 27 लोग घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी और उत्तरकाशी के एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल मौके पर डीएम, एसपी, एसडीएम, एसडीआरएफ, एनडीआरफ, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस मौजूद हैं। साथ ही रेस्क्यू अभियान जारी है. गुजरात के यात्रियों की बस गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही थी। इस दौरान गंगनानी के पास सड़क से 150 मीटर नदी की तरफ जा गिरी।

Read more: छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

सीएम ने जताया दुख

Bus Accident In Uttarkashi इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया सोशल साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। प्रशासन को त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य संचालित करने के साथ घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button