भारत-श्रीलंका खेलेंगे एशिया कप फाइनल मुकाबला, इस दिन होगी मैच... – RGH NEWS
खेल

भारत-श्रीलंका खेलेंगे एशिया कप फाइनल मुकाबला, इस दिन होगी मैच…

Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। सांसे थाम देने वाले इस मैच में श्रीलंका को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत मिली। जीत के साथ श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है और उसका सामना अब 17 सितंबर को फाइनल में भारत से होगा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 252 रनों का टारगेट दिया, जिसे श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस ने शानदार पारी खेली। चरित असलंका ने नाबाद 49 रन बनाए। उनकी वजह से ही श्रीलंकाई टीम मैच जीतने में सफल रही।

श्रीलंका ने जीता मैच

श्रीलंका के लिए पथुम निशंका (29 रन) और कुशल परेरा (17 रन) ने बेहतरीन शुरुआत की, लेकिन शादाब खान ने बेहतरीन थ्रो पर परेरा को रन आउट कर दिया। इन दोनों के बाद कुशल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने रन गति को बनाए रखा। लेकिन इफ्तिखार अहमद की गेंद पर सदीरा (48 रन) आउट हो गए। लेकिन दूसरी तरफ मेंडिस ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 91 रन बनाए। वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। आखिर में चरित असलंका ने सूझबूझ भरी पारी खेली। उन्होंने नाबाद 49 रन बनाए। उनकी वजह से ही श्रीलंकाई टीम मैच जीतने में सफल रही। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

 

Read more छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी…

 

 

रिजवान-शफीक ने लगाए शतक
Pakistan vs Sri Lankaश्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। श्रीलंका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब स्टार बल्लेबाज ओपनर फखर जमां सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान बाबर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 29 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद अब्दुला शफीक और मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी की और इन दोनों खिलाड़ियों ने धमाकेदार अर्धशतक लगाए। बारिश की वजह से मैच को 45 ओवर का कर दिया गया था। इसके बाद जब दोबारा बारिश आई थी तो मैच 42-42 ओवर का कर दिया गया था। रिजवान ने 73 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों से 86 की पारी खेली।

 

Related Articles

Back to top button