भारत ने पाकिस्तान को दिया 357 रन का टारगेट... – RGH NEWS
खेल

भारत ने पाकिस्तान को दिया 357 रन का टारगेट…

IND vs PAK भारत और पाकिस्तान का एशिया कप का मुकाबले में भारत ने पकिस्तान को 357 रन का लक्ष्य दिया है। भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाज़ी कर के पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की लय खराब कर दी। वहीँ, एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ कर पकिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी की है। विराट कोहली आज रिज़र्व डे के दिन पहले ओवर से ही अच्छी ले में नज़र आ रहे थे। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाज़ों पर शुरुआत से ही अटैक किया और तेज़ गति से रन बनाए।

 

भारत के पहले चार बल्लेबाज़ों ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों को एक भी बार वापसी करने का मौका नहीं दिया और हर बल्लेबाज़ ने शानदार बल्लेबाज़ी कर के दिखाई। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले 121 रनों की साझेदारी की थी। जिसमें दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जड़ा। वहीं, विराट कोहली और केएल राहुल जब बल्लेबाज़ी करने क्रीज़ पर आए तो उन्होंने तो और भी गज़ब की बल्लेबाज़ी कर के दिखाई। केएल राहुल और कोहली रिज़र्व डे के दिन भी बहुत शानदार ले में नज़र आ रहे थे। शुरुआत से ही दोनों ही बल्लेबाज़ों ने पाकिस्तान के गेंदबाज़ों के छक्के छूटा दिए

 

 

Read more Raigarh News: युवाओं के लिए बेहतर मौके: रोजगार मेलों के साथ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सुविधाओं को कर रहे सुदृढ़…

 

 

IND vs PAKकेएल राहुल के बाद विराट कोहली ने भी शतक जड़ दिया हैं. कोहली ने 84 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 13000 रन भी पूरे कर लिए. अपनी पारी में कोहली ने 6 चौका और दो छक्का जड़ दिया है. विराट कोहली का यह वनडे में 47वां शतक है. करीब पांच महीने बाद केएल राहुल ने शानदार वापसी की है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मिले मौके को भुनाते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 100 गेंद पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया.

Related Articles

Back to top button