भारत के मशहूर साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र का निधन

Writer Krishna Bihari Mishra passes away बलिया । पद्मश्री से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर कृष्ण बिहारी मिश्र का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। पारिवार से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी दी। मिश्र के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात कोलकाता में उनका निधन हो गया, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
Read more:सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, डीए बढ़ाने से सरकार का साफ इंकार…
Writer Krishna Bihari Mishra passes away कृष्ण बिहारी मिश्र का जन्म एक जुलाई 1936 को बलिया जिले के बलिहार गांव में हुआ था। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ की मूर्तिदेवी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर आत्मकथात्मक शैली में ‘कल्पतरु की उत्सवलीला’ पुस्तक की रचना की थी। मिश्र के निधन की सूचना से उनके गृह जिले में शोक की लहर है।


