खेल

भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव,यहां देखें प्लेइंग-11

Asia Cup Pakistan playing XI : कोलंबो। रविवार 10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होने जा रहा है। दर्शकों को इस मैच का खास इंतजार है। सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान की टीमें भी एक बार फिर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2023 में ये दूसरी टक्कर होगी। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच ​जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी।

इसी बीच पाकिस्तान ने भारत खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 को ऐलान कर दिया है। कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले के लिए कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है। पाकिस्तानी टीम ने इस मैच के लिए बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज की जगह मीडियम पेसर फहीम अशरफ को शामिल किया है।

Read more: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर मेडिकल कॉलेज

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI

Asia Cup Pakistan playing XI इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1700502834738036862?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1700502834738036862%7Ctwgr%5E69bd4a1aaef78384cb26c96e67bcde8f5d285048%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fsport%2Fasia-cup-2023%2Fasia-cup-pakistan-playing-xi-india-pakistan-great-match-to-be-held-on-sunday-match-1726940.html

ख़बर शेयर करें:

Back to top button