भारत की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ कमरे में जाकर ऐसी हरकत करते थे कोच

Coach used to sexually abuse cricketer girls: जहां एक तरफ सरकार लड़कियों को सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है तो दूसरी रोजाना लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं सामने आती है। ताजा मामला उत्तराखंड के चमोली से सामने आया है। जहां क्रिकेट एकेडमी के कोच पर किशोरियों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। बता दें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चमोली जिला सचिव और लिटिल मास्टर क्रिकेट एकेडमी के संचालक नरेंद्र शाह के यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को दो और किशोरियों के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।
इन किशोरियों ने भी कोच के खिलाफ उत्पीड़न को लेकर बयान देते हुए कहा कि लंबे समय से वह उन्हें परेशान कर रहा था। दोनों ने बताया कि वह नरेंद्र शाह की एकेडमी में कोचिंग ले रही हैं। उसकी तरफ से संचालित किए जाने वाले हॉस्टल में रहती थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नरेंद्र शाह कभी फोन पर तो कभी मैदान पर शरीरिक प्रशिक्षण के दौरान उन्हें परेशान करता था। वह अक्सर उनके कक्ष में पहुंच जाता। आरोप लगाया कि इस दौरान वह अश्लील हरकतें करता। लड़कियां विरोध भी करतीं, लेकिन खुलकर उसका सामना नहीं कर पाईं।
Read more: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने यात्री बस में लगाई आग, 20 यात्री थे सबार…
वहीं एक किशोरी से फोन पर अश्लील बात करने के ऑडियो वायरल होने पर केस दर्ज हुआ तो उसने शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी कोच के खिलाफ शिकायत करते ही दोनों किशोरियां उसका हॉस्टल छोड़कर अपने परिचित के यहां चलील गईं। पीड़ित किशोरियों ने बयान देते हुए कहा कि वह क्रिकेट एसोसिएशन में पदाधिकारी दो लोगों को अपना करीबी बताता था। उनके जरिए कॅरियर बनवाने और अन्य झांसे अक्सर वह देता रहता था। कई बार उन तक भी सेवा पहुंचाने की बात कहता था।
Coach used to sexually abuse cricketer girls: इस मामले में आरोपी नरेंद्र शाह ने केस दर्ज होने से पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात में सिधार होने के बाद आरोपी के बयान लेने अस्पताल पहुंची पुलिस से डाक्टर ने हालत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए बयान लेने से मना कर दिया। कोच का किशोरियों के यौन उत्पीड़न का मामला गंभीर है। एक-एक तथ्य की गहन जांच करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है। कोच को भी अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अस्पताल में आरोपी जिस वार्ड में भर्ती है वहां पुलिसकर्मी तैनात हैं।