खेल

भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा T20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव….

Ind vs Ire 3rd T20 Match: भारतीय टीम और आयरलैंड के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा जमा लिया है.

 

अब तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम आयरलैंड को उसी के घर में क्लीन स्वीप करेगी. आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह तीसरी टी20 सीरीज है. तीनों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है. खास बात यह भी है कि भारतीय टीम ने यह तीनों ही सीरीज आयरलैंड के घर में ही खेली हैं

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 7 टी20 मुकाबले हुए हैं. इसमें टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं. यदि सीरीज का तीसरा मैच आयरलैंड जीतता है, तो यह भारत के खिलाफ उसकी पहली और ऐतिहासिक जीत होगी.

पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच इस सीरीज के तीनों ही मुकाबले डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है। हालांकि, शुरुआत में यहां स्विंग गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद उपलब्ध रहती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच बल्लेबाजी के बेहतर होती जाती है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहा है।

बात करें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड की तो भारत और आयरलैंड के बीच अब तक सात टी-20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मुकाबलों में बाजी मारी है, जिसमें से छह मुकाबले इसी मैदान पर खेले गए हैं। जबकि आयरलैंड को आज भी भारत के खिलाफ अपनी जीत की तलाश है।

फ्री में लाइव देख सकते हैं मैच: भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा जियोसिनेमा एप पर फैंस फ्री में मोबाइल और टीवी पर मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर मैच देखने के लिए यूजर्स के पास जियो का नंबर होना जरूरी है। इसके बाद वह इस एप को डाउनलोड कर आसानी से मैच का मजा उठा सकता है।
Read more हमारी सरकार की जनहितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ के लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

Ind vs Ire 3rd T20 Matchभारत- जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन/ जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह/आवेश खान और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, बेमजमिंन वाइट, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर और क्रेग यंग।

Related Articles

Back to top button