भारत एशिया कप के फाइनल में, श्रीलंका को 41 रनों से हराया…

IND vs SL Asia Cup : जारी Asia Cup 2023 में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए सुपर-4 राउंड के मैच भारत ने श्रीलंका को आसानी से 41 रन से हरा दिया.
(SCORECARD)
श्रीलंकाई स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को पस्त करते हुए 213 पर सीमित कर दिया. पिछले मैच की तुलना में पिच बदली, तो धीमी और नीची रहती हुई गेंदों के सामने लगा ही नहीं कि ये वही भारतीय बल्लेबाज हैं, जो एक दिन पहले पाकिस्तानी बॉलरों के छक्के छुड़ा रहे थे. हालांकि, पहले बल्लेबाजी चुनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (53) और शुभमन गिल (19) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी. लग रहा था कि इस मैच में भी टीम इंडिया तीन सौ के पार पहुंचने जा रही है, लेकिन एक बार युवा लेफ्टी स्पिनर वेलगेज ने गिल को चलता किया, तो यहां से उनका कहर बुरी तरह भारतीय बल्लेबाजों पर टूटा.नियमित अंतराल पर उनके आगे एक-एक करके बल्लेबाज लौटते रहे और वेलेगज ने पांच विकेट चटका दिए. मिड्ल ऑर्डर में ईशान किशन (33) और केएल राहुल (39) आउट हुए, तो यहां से भारत के 200 के आंकड़े पर छूने पर ही सवाल खड़ा हो गया. ऐसे में जहां दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, तो अक्षर पटेल (26) ने एक छोर थामकर भारत को 213 तक पहुंचाने का काम सुनिश्चित किया. भारत की पारी के सभी दस विकेट स्पिनरों ने लिए. वेलगेज ने पांच, असालंका ने चार और महेश थीक्ष्णा ने एक विकेट लिया
मैच में कुछ देर बारिश ने भी व्यवधान डाला. तब मैच रोके जाने के समय भारत ने 47 ओवरों में 9 विकेट पर 197 रन बना लिए थे. तब अक्षर पटेल 15 और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर पिच पर जमे हुए थे. कुछ देर के ब्रेक के बाद मैच शुरू हुआ, लेकिन अच्छी बात रही कि ओवरों में कटौती नहीं हुई.
Read more फिर से रद्द हुई एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें लिस्ट…
IND vs SL Asia Cupइससे पहले भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के 9 विकेट गिर गए हैं. और अब सवाल यह हो चला है कि क्या भारतीय टीम इस मुकाबले में दो सौ का आंकड़ा छू पाएगी? भारतीय बल्लेबाज युवा स्पिनर वेललेज के आगे पस्त दिखाई पड़े. और इनमें से 5 विकेट युवा स्पिनर वेललेज ने चटकाए. वेललेज ने अपनी फिरकी से करिश्मा कर दिया है. बता दें कि भारतीय इलेवन में बदलाव हुए हैं. शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है.


