भारतीय नौसेना ने नाकाम किया एक और जहाज का अपहरण

India Navy : नई दिल्ली : भारतीय नौसेना (India Navy) ने अरब सागर में एक और जहाज का अपहरण नाकाम किया है. इस समुद्री जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है. इस जहाज में 15 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद हैं. जहाज के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में कुछ भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ लाइबेरिया के झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज के अपहरण की घटना के बाद एक युद्धपोत तैनात किया है. मालवाहक जहाज एमवी लीला नोरफोक के अपहरण की घटना की रिपोर्ट गुरुवार को यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) द्वारा की गई, जो एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है. यह रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नज़र रखता है.
Read more: छापा मारने जा रही ED की टीम पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़
नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक समुद्री घटना पर तेजी से प्रतिक्रिया दी, जिसमें लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाज के अपहरण की कोशिश की गई. इस जहाज का अपहरण होने से रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर एक संदेश भेजा है, जिसमें कहा गया कि लगभग पांच से छह अज्ञात सशस्त्र लोग जहाज पर सवार हो गए हैं.
India Navy : जहाज से मैसेज मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया. भारतीय नौसेना ने समुद्री गश्त शुरू की और जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा संचालन के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को डायवर्ट कर दिया है. इस दौरान पता चला कि जहाज के चालक दल में कई भारतीय शामिल थे. अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान ने शुक्रवार तड़के जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए जहाज से संपर्क स्थापित किया.



