भाजपा ने सारे विधायकों को रायपुर बुलाया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भाजपा ने सारे विधायकों को रायपुर बुलाया

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 54 सीटों के साथ सरकार बना ली। अपने इतिहास में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की। इसी तरह कांग्रेस ने अब तक सबसे कम 35 सीटें हासिल की है।

भाजपा का बहुमत आने के बाद जब सीएम रेस की बात आई, तो रायगढ़ से जीते ओपी चौधरी के बारे में तेजी से अफवाह फैली कि उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। आखिर में ओपी चौधरी को ट्विट करना पड़ा कि ये झूठी खबर फैलाई गई है।

इधर, पिछली बार भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर 32.97 प्रतिशत था, इस बार 14 प्रतिशत बढ़कर 46.27 प्रतिशत हो गया है। यह अब तक भाजपा का सर्वाधिक वोट शेयर प्रतिशत है।

सीएम के लिए पहला नाम डॉ. रमन सिंह का

बहुमत मिलने के बाद भाजपा में अब सीएम की रेस है। डॉ. रमन सिंह का नाम सबसे आगे है, लेकिन पार्टी शुरुआत से ही OBC की बात करती रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और धरमलाल कौशिक बड़ा चेहरा हैं। वहीं आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम बड़ा नाम हैं।

वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की ओर से चरणदास महंत और भूपेश बघेल का नाम पहली कतार में है। भूपेश बघेल OBC के रूप में कांग्रेस के पास राष्ट्रीय चेहरा हैं, इसलिए हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाना चाहे।

मंत्रिमंडल में अनुभवी और युवाओं का मिश्रण
चर्चा है कि मंत्रिमंडल ऐसा होगा, जिसमें युवा चेहरे भी शामिल होंगे और अनुभवी लोगों को भी शामिल किया जाएगा। अनुभवी लोगों में बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, रामविचार नेताम, केदार कश्यप शामिल हैं, जबकि नए और युवा चेहरों में अरुण साव, ओपी चौधरी, विजय शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button