रायगढ़ BJP जिलाध्यक्ष की ललकार..?कहा-अगर मुझसे या किसी से कोई शिकायत है तो थाने में करवाओ रिपोर्ट – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ BJP जिलाध्यक्ष की ललकार..?कहा-अगर मुझसे या किसी से कोई शिकायत है तो थाने में करवाओ रिपोर्ट

Raigarh News :- रायगढ़ जिला भाजपा में इन दिनों काफी उठापटक चल रही है। पार्टी की महिला नेत्रीयो ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर आई। जिसके अनुसार रायगढ़ भाजपा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने आज अपना इस्तीफा दिया था। जिसे तत्काल ही जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही रायगढ़ भाजपा कि नगर मंडल की इकाई को भी आज भंग कर दिया गया। आपको बता दें कि नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के काफी खासम खास माने जाते हैं।

 

कल पार्टी के बड़े नेताओं पर महिला कार्यकर्ताओं का अशोभनीय हरकत का आरोप और आज यह इस्तीफा..?? रायगढ़ राजनीति के लिए एक अप्रत्याशित घटना है। सो इन दोनो का कनेक्शन देखा जाना भी स्वाभाविक ही होगा। कल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एक पीड़िता का बयान लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंची थी। तब उस समय दो और महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज करा दी। ये तो कुछ ऐसा था, जिसने पूरे भाजपा में सनसनी मचा दी है। एक पीड़िता के लिए आए थे, यहां तीन मिल गए!

आज वही महिला कार्यकर्ता रायपुर में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुनदेश्वरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने गयी है। हालांकि आरोप किस बड़े नेता पर लगा था। अभी तक साफ नहीं हो पाया था। इसी बीच इन आरोपों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का मीडिया को दिये बयान ने और भी सनसनी मचा दी। उनके इस बयान ने अप्रत्यक्ष रूप से सभी आरोपो को उनसे ही जोड़ दिया है। मुनादी. कॉम के अनुसार उमेश अग्रवाल ने बयान में कहा है कि

 

“यदि किसी को मुझसे शिकायत है और मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो उसे थाने में जाकर FIR करवानी चाहिए। उन्होंने विरोधियों को ललकारते हुए कहा है कि किसी माई के लाल में हिम्मत है तो मेरे खिलाफ FIR करवाये और थाने में सबूत जमा करवाये। ऐसी बातों पर पार्टी का विधिक सेल भी अध्ययन करेगी और उस अनुसार कार्रवाई करेगी।”

भाजपा जिलाध्यक्ष, उमेश अग्रवाल

मीडिया को दिए इस बयान में काफी बौखलाहट और झुनझुनाहट दिखाई पड़ती है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो उनका यह बयान और भाजपा नगर मंडल का भंग करना… भाजपा के महिला नेत्रियों के आरोपों में आग में घी का काम कर गया। इसके साथ ही उनके करीबी ज्ञानेश्वर सिंह गौतम ने इस मामले में अपनी कुर्बानी दी या वे बलि का बकरा बने..? यह भी चर्चा का सब्जेक्ट है।

लगातार पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ भाजपा संगठन में जो-जो हो रहा है। इससे तो स्पष्ट है कि संगठन में सबकुछ भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के कंट्रोल में नहीं है। आने वाले दिनों में काफी कुछ बड़ा होगा और जो भी होगा भाजपा की छवि तो इसमें धूमिल होनी ही है।

Related Articles

Back to top button