भाजपा को फिर लगा झटका! युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन – RGH NEWS
देश

भाजपा को फिर लगा झटका! युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

villagers of Korea district join Congress: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले राजनीतिक दलों का फेरबदल जारी है। वहीं चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तो सक्रिय है ही साथ में सामाजिक संघटन भी सक्रिय हो चले हैं। इसी कड़ी में कोरिया​ जिले के ग्रामीण इलाकों से आ रहे कई युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। विकास कार्यों से प्रभावित होकर युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। ​विधायक गुलाब कमरो ने युवाओं का कांग्रेस में प्रवेश कराया है।

Read more: छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान, इन 21 सीटों पर नामों की घोषणा

villagers of Korea district join Congress: छतीसगढ़ में आदिवासी समाज की चुनाव में एक बड़ी भूमिका रहती है ऐसे में छतीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज भी प्रदेश के दौरे पर निकला है और हर जिले में सामाजिक बंधुओ के साथ बैठक कर बातचीत कर रहा है। इस दौरान छतीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने विधानसभा चुनाव में संघटन के किसी से गठबंधन नही होने की बात कही। उन्होंने IBC24 से बातचीत में कहा कि संघटन शुद्ध रूप से सामाजिक जागरूकता का काम करता है। बीजेपी की बी टीम के रूप में काम करने के आरोप को उन्होंने निराधार बताया।

Related Articles

Back to top button