ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर्स हवा में टकराए, 9 लोगों की मौत... – RGH NEWS
देश

ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर्स हवा में टकराए, 9 लोगों की मौत…

Blackhawk helicopters Crash: दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्‍क अमेरिका (USA) के दो अत्‍याधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक (Blackhawk helicopter) दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. ये हेलीकॉप्टर केंटकी में उड़ रहे थे, उसी दौरान टकराव के चलते उनमें आग लग गई. दुर्घटना में 9 लोगों की जान गई है. यूएस की लोकल मीडिया ने यह जानकारी दी.

बता दें कि ब्लैक हॉक फ्रंट लाइन यूटिलिटी हेलीकॉप्टर है, जिसे अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के दौरान मिले सबक के बाद तैयार किया. दुनियाभर में अमेरिका के कई मित्र देशों की स्‍पेशल फोर्सेस इस तरह के हेलीकॉप्टर इस्‍तेमाल करती हैं. ये हेलीकॉप्टर खास मिशन को अंजाम देने में कारगर माने गए हैं, क्‍योंकि इनकी स्‍पीड तेज होती है और इनमें तकनीक चीजें भी अधिक होती हैं.

 

Also Read देश के इन राज्यों तक फैला कोरोना का नया वेरिएंट, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी…

 

 

बिना रुके सैकड़ों किमी तक उड़ सकते हैं ये हेलीकॉप्टर

 

ब्लैक हॉक की रेंज 1,381 मील तक है. एक बार फ्यूल लोड करने पर ये सैकड़ों किमी तक उड़ सकते हैं. इनकी लिफ्ट कैपेसिटी भी अच्‍छी बताई जाती है. अमेरिकी सेना का दावा है कि अपने बाहरी कार्गो हुक के साथ, ब्लैक हॉक 8,000 पाउंड वजन वाली वस्‍तुओं को उठा सकता है.

Related Articles

Back to top button