देश

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को लेंगे शपथ

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल ने सुनक को नेता चुना। उन्हें चुनौती देने वाली पेनी मॉरडॉन्ट ने नाम वापस ले लिया। इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी नाम वापस ले लिया था।

सुनक को करीब 200 सांसदों का समर्थन मिला। पेनी के पास यह आंकड़ा 26 ही रहा। सुनक 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा।

लोगों के बीच सुनक की लोकप्रियता
सुनक की जीत का एक बड़ा कारण उनकी बैंकर की छवि है। बतौर PM ट्रस के विफल रहने का सबसे बड़ा कारण आर्थिक मोर्चे पर विफल रहना था। ब्रिटेन में महंगाई चुनाव का अहम मुद्दा रहा। ब्रिटेन में आर्थिक अस्थिरता भी रही जिसके बाद जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सुनक इकोनॉमिक बेल आउट प्लान लाए थे, इसे मिडिल क्लास ने खासा सराहा था और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ गई।

जीत के करीब कैसे पहुंचे सुनक
शाम करीब 5.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) कंजर्वेटिव सांसद और पेनी मॉरडॉन्ट के समर्थक जॉर्ज फ्रीमेन मीडिया के सामने आए। उन्होंने बड़ा खुलासा किया। कहा- पेनी के पास 100 सांसदों का समर्थन नहीं है। अगर वो इसे जुटा भी लेती हैं तो अगले चरण में मुश्किल होगी। लिहाजा, पेनी के सभी समर्थक उन्हें यही सलाह दे रहे हैं कि वो सम्मान से नाम वापस ले लें। इससे पार्टी में भी अच्छा संदेश जाएगा और हम अगला चुनाव ताकत से लड़ सकेंगे।

पार्टी सांसदों से बातचीत करेंगे सुनक
‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक पार्टी में अपने समर्थकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद संभव हुआ तो सभी सांसदों को संबोधित करेंगे। इस मीटिंग के बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी जाएगी। यह पूरी तरह इनहाउस प्रोग्राम होगा।

नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषि सुनक

ऋषि भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं।
ऋषि सुनक के पेरेंट्स पंजाब के रहने वाले थे, जो विदेश में जाकर बस गए।
सुनक का जन्म ब्रिटेन के हैंपशायर में हुआ था। ऋषि ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया है।
ऋषि की पत्नी अक्षता मूर्ति हैं। दोनों की 2 बेटियां हैं, जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं। उनकी शादी साल 2009 में हुई थी।
ऋषि की पत्नी अक्षता मूर्ति हैं। दोनों की 2 बेटियां हैं, जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं। उनकी शादी साल 2009 में हुई थी।
सुनक ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।
राजनीति में आने से पहले ऋषि ने इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश और हेज फंड में काम किया। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट फर्म की भी स्थापना की।

उनकी मां एक फार्मासिस्ट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (MHS) में कार्यरत हैं। सुनक के पिता ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं।
सुनक की दावेदारी कैसे मजबूत हुई

23 अक्टूबर को बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री रेस से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके पहले उन्होंने 22 अक्टूबर को सुनक से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया था। जॉनसन ने कहा था कि उनके पास 60 सांसदों का समर्थन है। लेकिन संसद में पार्टी ही एकजुट नहीं होगी तो अच्छे से सरकार नहीं चलाई जा सकेगी। इसलिए वो चुने गए नए PM का समर्थन करेंगे।

पेनी हो सकती हैं सुनक की नंबर-2
PM पद की रेस में सुनक के अलावा ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमंस की स्पीकर पेनी मॉरडॉन्ट हैं। पेनी मॉरडॉन्ट को सुनक का नंबर-2 माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेनी, सुनक के खेमे में जा सकती हैं। वैसे पेनी भी बतौर प्रधानमंत्री अपनी उम्मीदवारी को जोरशोर से रख रही हैं।

पेनी 100 सांसदों का समर्थन हासिल नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने रेस से अपना नाम वापस ले लिया।
पेनी 100 सांसदों का समर्थन हासिल नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने रेस से अपना नाम वापस ले लिया।
20 अक्टूबर को गिरी थी लिज सरकार

भारी दबाव का सामना कर रहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने आखिरकार 20 अक्टूबर को इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वो अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपने सरकारी आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया से कहा- मैं जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन्हें पूरा नहीं कर सकी। इसका अफसोस है।

Related Articles

Back to top button