ब्रिज के नीचे मिला टाइम बम,धमकी भरी मिली चिट्टी,CM का नाम शामिल, फैली सनसनी – RGH NEWS
देश

ब्रिज के नीचे मिला टाइम बम,धमकी भरी मिली चिट्टी,CM का नाम शामिल, फैली सनसनी

रीवा: देश आज यानी 26 जनवरी को 73वां गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) मना रहा है. उधर गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो अलग-अलग जगहों में मनगवा और गंगेव में बम मिलने से हड़कंप मच गया.

मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा था. बम एक पुल के नीचे मिला है, जिसके साथ यह पर्ची चस्पा की गई थी. पुलिस ने बम को निष्क्रिय कर पत्र की जांच शुरू कर दी है.

विस्फोटक नहीं था बम में
रीवा के एडिशनल एसपी ने बताया कि बमों को डिफ्यूज करने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें विस्फोटक नहीं था. हालांकि, इसमें इलेक्ट्रिक वायर एवं डिजिटल घड़ी लगाया गया था. पुल के नीचे इसे पूरी तरह से टाइम बम का आकार दिया गया था. उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यूपी से सटा है रीवा
गौरतलब है कि यूपी में जहां चुनाव का माहौल है तो वहीं यूपी से सटे मध्य प्रदेश के रीवा जिले में असामाजिक तत्व आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का षड़यंत्र रच रहे हैं. रीवा जिले के नेशनल हाईवे-30 रीवा से बनारस इलाहाबाद को जोड़ने वाले मार्ग पर दो अलग अलग जगह मनगवां और गंगेव के पास पुल के नीचे बुधवार की सुबह टाइम बम मिला. सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और ट्रैफिक को रोक दिया गया है.

सीएम योगी का जिक्र था
अलर्ट हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने समय रहते बम को निष्क्रिय किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. बम के साथ ही धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र किया गया है. पत्र दीवार में चस्पा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा है कि UP चुनाव को लेकर किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है. हमने UP DGP को सूचना दे दी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

लेटर में लिखा है-
चेतावनी चिट्ठी में लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है. बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस जलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button