*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में ब्यूटी पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला और युवती गिरफ्तार...!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ के इस जिले में ब्यूटी पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, महिला और युवती गिरफ्तार…!!!*

छत्तीसगढ़। बिलासपुर जिले में ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है. एक युवती ने खुद यह आरोप लगाया है. शिकायत करने युवती कीटनाशक पीकर सरकंडा थाना पहुंची. युवती को इस हालत में देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए. पुलिस तत्काल उसे सिम्स हॉस्पिटल ले गए. ठीक होने के बाद उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रायगढ़ निवासी युवती की पहचान फेसबुक में बिलासपुर की ब्यूटी पार्लर संचालिका से हुई थी. चैटिंग के दौरान युवती ने अपनी आर्थिक परेशान बताई. कहा कि कुछ काम कर अपना व परिवार का पालन करना चाहती है. महिला ने उसे बिलासपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करने का झांसा दिया. युवती फरवरी में बिलासपुर आकर उसके घर रहने लगी. कुछ महीने ठीक रहा उसके बाद पार्लर संचालिक और सगी बेटी ने युवती को देह व्यापार में धकेल दिया. मां-बेटी युवती के साथ मारपीट करते हुए डरा धमकाकर रखते थे. 24 जुलाई को युवती किसी तरह सरकंडा थाने पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button