देश

बोल्डर से टकराने के बाद खाई में गिरा ट्रक, चार लोगों की दर्दनाक मौत…

Jammu Srinagar National Highway: जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक बोल्डर ट्रक से इतनी ज़ोर से टकराया कि ट्रक कई फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा रामबन जिले के बनिहाल में शेर बीबी इलाके में हुआ है। ट्रक श्रीनगर से जम्मू आ रहा था।

 

Jammu Srinagar National Highwayशेरबीबी इलाके में पहुंचते ही पहाड़ से एक भारी बोल्डर गिरा और सीधे ट्रक से टकरा गया। इस वजह से ट्रक सीधे कई फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे ब्लॉक हो गया है। दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोक दिया गया है और लोगों को फिलहाल इस रूट पर ना आने की सलाह दी गई है। रेस्क्यू टीम ने सभी 4 शवों को निकाल लिया है और बोल्डर को हटाने का काम चल रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button