मनोरंजन

बॉलीवुड ने मनाया अर्जेंटीना की जीत का जश्न

fifa wc final:कतर में आयोजित हुआ फीफा वर्ल्ड कप 2022 अब खत्म हो चुका है. रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला गया इस फुटबॉल कप का फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा और जीत का ताज अर्जेंटीना का सीर सजा. अर्जेंटीना के जीत की खुशी बॉलीवुड में भी देखने को मिल रही है. कई फिल्मी सितारे इस फाइनल मुकाबले को देखने कतर पहुंचे थे. वहीं मैच के बाद शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा.

शाहरुख ने लिखी ये बातें

शाहरुख ने लिखा, “हम अब तक के सबसे बेस्ट वर्ल्डकप फाइनल मुकाबले में जी रहे हैं. मुझे अपनी मां के साथ एक छोटे से टीवी पर वर्ल्डकपल देखना याद है. और अब वैसा ही एक्साइटमेंट मेरे बच्चों के साथ है. और शुक्रिया मेस्सी हम लोगों को टैलेंट, हार्ड वर्क और सपनों में यकीन दिलाने के लिए.”

Read more:नर्मदा एक्सप्रेस को रायगढ़ से चलाने की तैयारी 

बता दें शाहरुख खान के साथ-साथ मनोरंजन जगत के कई सितारे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को देखने पहुंचे थे. इन सितारों में कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह, ईशान खट्टर, फराह खान, रवीना टंडन, नोरा फतेही और दीपिका पादुकोण शामिल हैं. दीपिका पादुकोण ने फीफा वर्ल्ड की ट्रॉफी का अनावरण किया था.

fifa wc final:फीफा वर्ल्ड की ट्रॉफी के साथ जैसे ही दीपिका पादुकोण की तस्वीरें सामने आई वो देखते ही देखते सोशल मीडिया की सुर्खियों में छा गई. इस दौरान की फोटो एक्ट्रेस ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी

ख़बर शेयर करें:

Back to top button