मनोरंजन

बॉलिवुड में शोक की लहर, इस माशहूर अभिनेता डायरेक्टर का निधन…

Satish Kaushik बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता कौशिक के निधन की जानकारी अनुपम खेर आज सुबह ट्वीट करके दी है। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है और कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उनकी 45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्णविराम लग गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘जानता हूं मुत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है! पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने अपने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! Life will NEVER be the same without you SATISH! ओम् शांति!’

 

कंगना ने सतीश कौशिक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- इस भयानक खबर से उठी, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।

मधुर भंडारकर भी अपने दोस्त सतीश कौशिक के निधन से शॉक्ड हैं। वे ट्वीट कर लिखा, मैं सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। वो वाइब्रेंट, फुल ऑफ लाइफ और एनर्जेटिक थे। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बहुत याद किया जाएगा। उन्होंने लाखों लोगों को एडमायर किया। उनके फैमिली मेंबर्स को मेरी संवेदनाएं।

 

Also Read Rashifal 9 March: गुरुवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें अपना राशिफल…

 

 

Satish Kaushik अभिनेता मनोज वाजपेयी, निर्माता-निर्देशक सुभाष घई और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button