बॉक्स ऑफिस पर इंडिया की, सेकेंड बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनी अवतार-2

Avtar 2:अवतार द वे ऑफ वाटर ने भारत में अब तक 252.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसने 2018 में रिलीज हुई एवेंजर्स इनफिनिटी वार के लाइम टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 फिलहाल एवेंजर्स एंडगेम के कलेक्शन से काफी दूर है। एवेंजर्स एंडगेम ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 373.22 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था।
सेकेंड बेस्ट हॉलीवुड फिल्म बनी
एवेंजर्स इनफिनिटी वार ने भारत में 227.43 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब अवतार 2 ने इसके लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 की कमाई का सिलसिला ऐसे ही चलता रहे तो ये आने वाले दिनों में इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के 373.22 करोड़ के टोटल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हॉलीवुड फिल्मों में द जंगल बुक और द लॉयन किंग जैसी फिल्में भी हैं।
अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों को ही नहीं बल्कि 2022 में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अवतार 2 ने इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शुमार गंगूबाई काठियावाड़ी, भूल भुलैया 2, दृश्यम 2 और कश्मीर फाइल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। अब अवतार के आगे सिर्फ ब्रह्मास्त्र है जिसका रिकॉर्ड भी आज टूट जाएगा।
Avtar 2:अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।



