बैंक का ग्राहकों को दिवाली गिफ्ट! ब्याज दरों में की बड़ी कटौती

मुंबई। reduction in interest rates: इस दिवाली घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने ग्राहकों को दिवाली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने घर खरीदारों के लिए होम लोन में बड़ी कटौती की है। आपको जानकर खुशी होगी कि नई दरें आज से लागू हो गई है। ऐसे में अगर आप अपने सपनों का घर लेने की सोच रहे हैं तो बिना देरी किए इसका लाभ उठाए।
सस्ता हो गया होम लोन
पीटीआई के मुताबिक, बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती का ऐलान रविवार को किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक ने फेस्टिव ऑफर के बारे में जानकारी साझा की है। बताया कि Home Loan में 30 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। वहीं विभिन्न क्रेडिट स्कोर्स के आधार पर इसमें अधिकतम 70 बीपीएस की कमी की गई है। दूसरी ओर अन्य बैंकों के होम लोन पर देखें तो अभी बैंक 8.3 फीसदी से शुरू होने वाली दर पर होम लोन देता है। वहीं क्रेडिट के आधार पर ब्याज दरें अलग-अलग होती है।
Read more:Solar-Electric car: दुनिया की पहली सोलर-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 700KM
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने त्योहार को देखते हुए जो ऐलान किया है उसके तहत पर्सनल लोन की ब्याज दरों में भी बैंक ने 245 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। वहीं होम लोन या कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस को माफ कर रखा है। आपको बता दें कि बैंक ने पर्सनल लोन की दर मौजूदा 11.35 फीसदी से घटाकर 8.9 फीसदी कर दी गई है।
नई दरें आज से लागू
reduction in interest rates : बैंक की ओर से इस संबंध में बयान जारी कर कहा गया है एक तरफ बढ़ते रेपो रेट के अनुरूप ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस फेस्टिव सीजन में अपने ग्राहकों की मदद के लिए कर्ज को सस्ता कर रहा है। बैंक की ओर से कर्ज की ब्याज दरों में इस छूट का ऐलान करते हुए कहा गया कि नई दरें 17 अक्टूबर 2022 यानी सोमवार से लागू हो जाएंगी।