रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बेलमेटल शिल्प ढ़ोकरा वर्कशॉप का जिला कांग्रेस अध्यक्ष एव सारंगढ जनपद पंचायत के सभापति अरुण मालाकार ने किया उद्धघाटन

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी।सारंगढ़ के भीमखोलिया (बैगिनडीतह)में आज जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बेलमेटल शिल्प (ढ़ोकरा)डिजाईन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप का उद्धघाटन किया उल्लेखनीय हो कि राज्य सरकार बेलमेटल शिल्प ढ़ोकरा कला के माध्यम से अब रोजगार उपलब्ध कराने योजना तैयार कर उसके क्रियान्वयन में जुट चुकी है इसी कड़ी आज प्रायोजक विकास आयुक्त (हस्तशिल्प)भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली व आयोजक छत्तीसगढ़

हस्तशिल्प विकास बोर्ड(छत्तीसगढ़ शासन )के तत्वावधान में ग्राम भीमखोलिया (बैगिनडीह) वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर अरुण मालाकार ने कहा कि राज्य सरकार बेलमेटल शिल्प ढ़ोकरा को बढ़ावा देने उचित कदम उठा रही हैं ताकि हस्तशिल्प के कारीगरों को रोजगार का साधन उपलब्ध हो और उनके कला की देश विदेश में पहचान हो अब तो बेलमेटल से बने समानों की बिक्री ऑनलाइन भी शुरू हो गई है छोटे से ग्राम में वर्कशॉप का आज शुभारंभ हुआ है जो क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है आप सब को बधाई साथ ही इस योजना से जुड़ कर अधिक से अधिक शासन की योजनाओं का लाभ ले कार्यक्रम में उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रभारी महामंत्री विकास शर्मा के द्वारा दी गई कार्यक्रम मे जितेंद पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बैगिनडीह,बी0के0 साहू मैनेजर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड,बलभद्र पटेल सचिव ग्राम पंचायत,रामधन खूंटे लिपिक,समीप विश्वकर्मा डिज़ाइनर,मिनिकेटन बघेल मास्टर क्राफ्स मेन,सीताराम पटेल पूर्व जनपद सदस्य,बरत राम,कल्या कान्हू सिदार,राजू सिंह राजपूत,जय प्रकाश मानिक पूरी,अशोक अग्रवाल,मुन्ना पटेल,मिडीया प्रभारी मिलन महंत मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button