बेडरूम और किचन के इन नियमों का रखें ध्यान, बरना हो जाएंगे कंगाल…

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्व दिया जाता है। अगर दिशा के अनुसार, घर बनाया जाए को सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहा है। वास्तु शास्त्र के कई नियम व्यक्ति के जीवन को बदल देते हैं। लोगों को अपने घर की किसी जानकार से वास्तु दोष की जांच अवश्य करानी चाहिए। कई बार छोटी-सी गलतियां वास्तु दोष का कारण बन सकती है। कहा जाता है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं। जिन्हें शयनकक्ष और रसोईघर में नहीं रखना चाहिए।
बेडरूम में भूलकर भी न करें ये गलतियां
– कुछ लोग बिस्तर पर खाना पसंद करते हैं, जो पूरी तरह से गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड पर बैठकर खाना खाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जिससे दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आलस्य के कारण लोग बिस्तर पर चाय-कॉफी या जूस का कप रख देते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
– वास्तु के अनुसार, तकिए के नीचे कुछ न रखें। इससे प्रगति में बाधा आती है।
घर की रसोई दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। किचन में कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए।
– रात्रि में किचन में झूठे बर्तन न रखें। ऐसा करने से अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती है। रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।
Read more घर का छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबकर मौत…
Vastu Shastra Tips: – किचन के सामने बाथरूम नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष और धन हानि का कारण बनता है।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी