बेटी के साथ पिता ने की बर्बरता , दीवार से सिर टकराकर गला घोट के मार डाला। रोने से था नाराज। – RGH NEWS
अन्य खबर

बेटी के साथ पिता ने की बर्बरता , दीवार से सिर टकराकर गला घोट के मार डाला। रोने से था नाराज।

Gujrat गुजरात के राजकोट में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक सौतेले पिता ने ढाई साल की बेटी के रोने से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही लाश सीने से चिपकाकर झाड़ियों में फेंक आया। इसका एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें वह बेटी की लाश ले जाते देखा जा सकता है।

 

आरोपी ने पहले बेटी का सिर दीवार में दे मारा, फिर उसका गला घोंट दिया। बेटी की लाश फेंकने के बाद वह घर भी लौट आया था। इसके बाद उसने पत्नी को बेटी के लापता हो जाने की झूठी कहानी सुनाई और पत्नी के साथ उसकी तलाश करने में भी जुटा रहा।

पहले जानते हैं ये मामला कब का है
आरोपी पिता ने शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी के साथ पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत की थी। इसके बाद दूसरे शनिवार को बच्चे की लाश गोंडल चौक के सामने झाड़ियों में मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई है।

आरोपी पिता अमित गोर।
आरोपी पिता अमित गोर।

CCTV फुटेज से खुलासा हुआ
बच्ची की शिनाख्त के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो शनिवार की दोपहर का एक फुटेज मिला, जिसमें आरोपी पिता बेटी का शव ले जाते हुए नजर आया। हालांकि, आरोपी तब तक फरार हो गया था। लोकेशन मिलने पर राजकोट, वडोदरा, गांधीनगर और मेहसाणा की क्राइम ब्रांच की टीमें एक्टिव की गईं। आखिरकार सोमवार की शाम मेहसाणा के रेलवे स्टेशन से आरोपी को अरेस्ट कर लिया। वह ट्रेन से UP भागने की फिराक में था।

बेटी रोने लगी तो गुस्से में आकर मार डाला
आरोपी अमित गोर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ढाई साल की अनन्या उसकी सौतेली बेटी थी। शुक्रवार की दोपहर वह मां के पास जाने की जिद कर रही थी। अमित ने मना किया तो वह रोने लगी। उसे चुप कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी तो उसका सिर दीवार में दे मारा। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उस वक्त बच्ची की मां फैक्ट्री काम करने गई थी।

 

Also Read Oscar Award के लिए शॉर्टलिस्ट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ …

 

पड़ोसी को बताया कि अस्पताल ले जा रहा है

DCP जोन 1 सज्जनसिंह परमार ने बताया कि 7 जनवरी को ढाई साल की बेटी अनन्या की हत्या के बाद अमित उसकी लाश ठिकाने लगाने निकला था। इस दौरान उसके एक पड़ोसी ने अनन्या के बारे में पूछा तो अमित ने बताया कि अनन्या बीमार है और वह उसे पास के ही अस्पताल ले जा रहा है।

Related Articles

Back to top button