देश

बेटियों को हर महीने मिलेगा 5000 रुपए, मोदी सरकार लाई ये योजना

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि सरकार कन्या आशिर्वाद योजना के तहत देश की सभी बेटियों को 5,000 की नकदी  देगी। वीडियो यूट्यूब में अपलोड किया गया है। जिसमें कहा जा रहा है कि, भारत सरकार नें नई स्कीम लांच करी है। जिससे सरकार देश की जितनी भी लड़कियां है, उनके विकाश के लिए हर महीने पांच हजार रुपये की नकद राशी देगी।  इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा को मजबूत बनाना बताया गया है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि, शासन नें यह योजना लाकर देश में फैली महंगाई से छात्राओं को निजात दिलाई है। वीडियों पात्रता के बारें भी बताया गया है। जिसमें कहा गया कि 18 साल तक की सारी लड़कियां इस योडना के लिए अप्लाई कर सकती है।

 

क्या है दावे की सच्चाई 

भारत सराकार के पत्रकारिता विभाग के PIB FACT CHECK ने दावे के बारे में सच्चाई बताते हुए कहा कि, यह दावा फर्जी है। सरकार नें एसी कोई योजना नहीं चलाई है और ना ही ऐसी किसी योजना की तैयारी कर रही है। वीडियों में बताए गए सारे तथ्य झूठे हैं। जनता को इससे दूर रहना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button