बिलासपुर पटरी से उतर गई कोयला लोड गाड़ी,धंस गए इंजन के पहिये,हावड़ा-मुम्बई की ट्रेने प्रभावित

बिलासपुर – 31 दिसंबर’ 2021
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर यार्ड में आज सुबह इंजन पटरी से उतरने के कारण कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहा । जिसकी जानकारी इस प्रकार है –
*शॉर्ट टर्मिनेट होने वाली गाड़िया* :-
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा चली वाली 08745 गेवरा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी ।
02) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा से चलने वाली 18239 गेवरा – इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर से ही रवाना होगी ।
03) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को इतवारी से चलने वाली 12856 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस भाटापारा में समाप्त होगी ।
04) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को डोगरगढ़ से चलने वाली 08706 डोगरगढ़-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर में समाप्त होगी ।
*देरी चलने वाली गाड़िया* :-
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर –इंदौर एक्सप्रेस 45 मिनट देर से रवाना होगी ।
*रद्द होने वाली गाड़िया* :-
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा एवं रायपुर से चली 08745/08746 गेवरा-रायपुर-गेवरा पैसेंजर बिलासपुर एवं रायपुर के बीच रद्द की गयी ।
02) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर भाटापारा एवं झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी ।
03) दिनांक 01 जनवरी, 2022 को रैक का अभाव मे झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा- गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी ।
04) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को गेवरा से चलने वाली 18239 गेवरा – इतवारी एक्सप्रेस गेवरा एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
05) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस भाटापारा एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
06) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को डोगरगढ़ से चलने वाली 08706 डोगरगढ़-बिलासपुर एक्सप्रेस रायपुर एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
*यात्री सुविधाओ के लिए पैसेंजर बन कर चलने वाली गाड़िया* :-
01) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर पहुचने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस बिलासपुर एवं भाटापारा के बीच पैसेंजर बन कर चलेगी ।
02) दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 को बिलासपुर पहुचने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के बीच पैसेंजर बन कर चलेगी



